बम के धमाके से गूंजा अफगानिस्तान, महिलाओं और बच्चों सहित 34 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2019

हेरात। पश्चिमी अफगानिस्तान में बुधवार सुबह एक बस के सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आने से उसमें सवार कम से कम 34 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। फराह प्रांत के प्रवक्ता मुहीबुल्ला मुहीब ने कहा कि कंधार-हेरात राजमार्ग पर जा रही एक यात्री बस के सड़क किनारे रखे एक तालिबानी बम से टकराने से विस्फोट हो गया। इस घटना में अब तक कम से कम 34 लोग मारे गए और 10 घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मारे जाने वाले सभी असैन्य लोग हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 

फराह के गवर्नर के प्रवक्ता फारूक बराकजई ने मृतकों की पुष्टि की लेकिन संख्या और अधिक बढ़ने की आशंका जतायी। हालांकि तालिबान ने इस बात की तत्काल पुष्टि नहीं की है कि इस हमले के पीछे उसका हाथ है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताते हुये कहा था कि करीब 18 साल पुराने संघर्ष को समाप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयास के बावजूद, अफगानिस्तान में भयानक स्तर तक पहुंच चुकी लड़ाई में बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं और घायल हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?