जोरदार भूकंप से हिला इंडोनेशिया, 34 लोगों की मौत;600 से अधिक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021

ममूजू। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आधी रात के बाद आये तेज भूकंप के कारण कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई जबकि 600 से अधिक लोग घायल हो गए। भूकंप के बाद कुछ जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है। भूकंप से हताहतों और प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान के बारे में और जानकारी जुटायी जा रही है। राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी की ओर से जारी एक वीडियो में एक बच्ची मकान के मलबे में फंसी और मदद की गुहार लगाती नजर आयी। बच्ची यह भी कह रही थी कि उसकी मां जिंदा है लेकिन बाहर नहीं निकल पा रही। वहीं बचावकर्मियों ने उससे कहा कि वह उसकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की प्रथम महिला बनने जा रही जिल बाइडन के लिए डिजिटल डायरेक्टर नामित हुई गरिमा वर्मा

टीवी चैनलों की खबर के अनुसार भूकंप से एक अस्पताल का हिस्सा ढह गया और मरीजों को बाहर अस्थायी तंबुओं में पहुंचाया गया। ‘अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे’ ने बताया कि करीब दो हजार लोगों को कई अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा गया है। भूकंप का केन्द्र पश्चिम सुलावेसी प्रांत के ममूजू जिले में 18 किलोमीटर की गहराई में था। इसी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समुद्र के अंदर 5.9 की तीव्रता का भूकम्प आया था। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने टेलीविजन के जरिए देश को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक मंत्री, सेना, पुलिस और आपदा एजेंसी के प्रमुखों को जल्द राहत के कदम उठाने तथा बचाव अभियान चलाने के लिए कहा है।

प्रमुख खबरें

America के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और Saudi Arabia के क्राउन प्रिंस ने सुरक्षा समझौते को लेकर की चर्चा

Sukant Kadam, Tarun और Suhas ने पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई किया

Mutual fund ने 2024 में शेयरों में 1.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया : Tradejini

जनवरी - मार्च में Nayara Energy की पेट्रोल बिक्री 48 प्रतिशत बढ़ी, निर्यात घटा