America के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और Saudi Arabia के क्राउन प्रिंस ने सुरक्षा समझौते को लेकर की चर्चा

By Prabhasakshi News Desk | May 19, 2024

दुबई । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवान ने रविवार तड़के सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात कर चर्चा की। सऊदी अरब ने इस चर्चा को दोनों देशों के बीच व्यापक सुरक्षा समझौते के ‘सेमी-फाइनल’ संस्करण के रूप में वर्णित किया है। सऊदी अरब ने सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने इसकी घोषणा की। इसके पहले हमास की ओर से पिछले वर्ष सात अक्टूबर को इजराइल पर किए गए हमले के कारण रणनीतिक समझौता नहीं हो सका था। हमास के हमले में 1200 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजराइल की ओर से किए गए जवाबी हमले में अब तक 35 हजार से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Noida कारोबारी से 1.13 करोड़ की Cyber Fraud, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा

Jaipur Police ने महेश की हत्या के आरोप में पत्नी कविता और प्रेमी गणेश को गिरफ्तार किया

NASA Swift telescope को उच्च कक्षा में भेजने का प्रयास बंद, इस साल पृथ्वी पर गिरेगी

Amit Shah ममल्लापुरम में Southern Zonal Council बैठक की करेंगे अध्यक्षता