गाजा में इजराइली हमलों में कम से कम 72 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2025

गाजा में इजराइल की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिणी शहर खान यूनिस के पास मुवासी में तंबूओं के शिविर पर इजराइली हमले में तीन बच्चे और उनके माता-पिता मारे गए। रिश्तेदारों ने बताया कि उन पर हमला सोते समय हुआ।

शिफा अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार ,इस स्टेडियम में विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया था। शिफा अस्पताल में ही मृतकों के शव लाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, 20 से ज्यादा शवों को नासिर अस्पताल ले जाया गया। शनिवार अपराह्न पूर्वी गाजा शहर की एक सड़क पर हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई और उनके शवों को अल-अहली अस्पताल ले जाया गया।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले सप्ताह के भीतर इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता हो सकता है। ट्रंप ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम गाजा पर काम कर रहे हैं और इसका ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं।’’

स्थिति से अवगत एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इजराइल के सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डेरमर गाजा संघर्ष विराम, ईरान और अन्य विषयों पर वार्ता के लिए अगले सप्ताह वाशिंगटन पहुंचेंगे।

प्रमुख खबरें

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold