Greece में नौका के डूबने से कम से कम 79 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2023

कालामाटा। प्रवासियों को लेकर जा रही मछली पकड़ने वाली एक नौका यूनान के तट पर मंगलवार देर रात को पलटने के बाद डूब गई, जिससे कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये सभी प्रवासी यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे। तटरक्षक बल, नौसेना और विमानों ने रात भर व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने यात्री लापता हैं। तटरक्षक बल के प्रवक्ता निकोस अलेक्सियो ने सरकारी ‘ईआरटी टीवी’ को बताया कि यात्रियों की संख्या का सटीक अनुमान लगाना असंभव है।

इसे भी पढ़ें: गलवान संघर्ष के बाद तीन साल में एलएसी पर लड़ाकू क्षमताओं में इजाफा

तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर नौका का इंजन खराब हो गया, जिसके बाद नौका डूबने लगी। बयान के अनुसार नौका 10 से 15 मिनट बाद डूब गई। अधिकारियों ने बताया कि नौका यूनान के दक्षिणी पेलोपोनिसे प्रायद्वीप से करीब 75 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में डूबी। उसमें सवार 104 लोगों को बचाया गया है। बचाए गए लोगो में से 25 को ‘हाइपोथर्मिया’ की शिकायत या बुखार के होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान