Suriname की राजधानी परामारिबो में चाकू से हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

सूरीनाम की राजधानी परामारिबो के बाहरी इलाके में चाकू से किए गए हमले में पांच बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों में हमलावर के चार बच्चे और पड़ोसी शामिल हैं जो उनकी सहायता के लिए आए थे। एक पड़ोसी का बच्चा भी मारा गया।

पुलिस ने कहा कि हमले में एक बच्चा और अन्य वयस्क गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका परामारिबो के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अपने फेसबुक पेज पर, सूरीनाम की राष्ट्रपति जेनिफर गीर्लिंग्स-साइमन्स ने इस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमलावर ने अपने बच्चों समेत पड़ोसियों की जान ले ली। राष्ट्रपति ने इस घटना पर शोक जताया। सूरीनाम (पूर्व में डच उपनिवेश रहा) लगभग 600,000 लोगों की आबादी वाला दक्षिण अमेरिका का सबसे छोटा स्वतंत्र राष्ट्र है।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया