पाकिस्तान में अलग-अलग आतंकी हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2025

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम में बुधवार को अलग-अलग तीन आतंकी घटनाओं में एक बच्चे सहित कम से कम तीन लोग मारे गए, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रात एक बजे खैबर पख्तूनख्वा में डेरा इस्माइल खान जिले के दरबान इलाके की एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें पुलिस के एक कांस्टेबल और एक मजदूर की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, बन्नू जिले के मामाखेल क्षेत्र में एक अन्य घटना हुई, जहां सड़क किनारे रखे बम में विस्फोट हो जाने से पुलिस के कम से कम पांच कर्मी घायल हो गए।

दक्षिणी वजीरिस्तान की सीमा से लगे डेरा इस्माइल खान जिले के दरबान कलां में मंगलवार को अज्ञातों हमलावरों द्वारा किए गए हमले में पुलिस के दो कर्मी मारे गए तथा एक अन्य घायल हो गया।

सोमवार को जारी की गई एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने 270 आतंकवादियों को मार गिराया। रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले वर्ष ड्यूटी के दौरान पुलिस के 149 अधिकारी मारे गए तथा 232 घायल हुए।

प्रमुख खबरें

खुदा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों के उड़े चिथड़े... आत्मघाती धमाका, 21 लोगों की मौत, खून और चीखों से थर्राया कोहाट

DUSU Election Result: 2000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच वोटों की गिनती शुरू

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे