बगदाद में US दूतावास के पास हमला, दागे गए कम से कम दो रॉकेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

बगदाद। इराक में अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के कारण बढ़े तनाव के बीच यहां अमेरिकी दूतावास के निकट दो रॉकेट दागे गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ‘ग्रीन जोन’ में रविवार को दो रॉकेट गिरे। ‘ग्रीन जोन’ में लगातार दूसरी रात रॉकेट दागे गए हैं और पिछले दो महीनों में अमेरिकी प्रतिष्ठानों को 14वीं बार निशाना बनाया गया।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- अगर कुछ भी किया तो 52 ईरानी अड्डों को करेंगे तबाह

चिकित्सकीय सूत्रों ने बताया कि तीसरा रॉकेट ‘ग्रीन जोन’ के बाहर एक मकान में गिरा जिसके कारण चार लोग घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

किसानों के सहयोग से जेवर बन रहा वैश्विक औद्योगिक केंद्र: धीरेन्द्र सिंह

मध्यप्रदेश में शिवपुरी बन रहा नई खेल प्रतिभाओं का केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर