जदयू के कार्यकर्ताओं की रैली में नीतीश ने बिहार में NDA के एकजुट होने पर दिया जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ हाल में हुई अपनी बैठकों से उत्पन्न ‘‘भ्रम’’ को दूर करने का प्रयास करते हुए रविवार को राजग के एकजुट होने पर जोर दिया जिसका जदयू हिस्सा है। कुमार ने यहां जदयू के ‘कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए इस बात को रेखांकित किया कि राज्य विधानसभा ने एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है, सीएए पर ‘‘धैर्य’’ रखा जाना चाहिए और जब तक मामला अदालत में है,‘‘विवादों’’ से बचा जाना चाहिए। 

उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि ‘‘संकल्प लें कि यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजग 200 से अधिक सीटें जीतेगा।’’ कुमार ने साथ ही 1989 के भागलपुर दंगों को लेकर कांग्रेस...राजद गठबंधन को आड़े हाथ लिया और उल्लेख किया कि उनकी सरकार के 2005 में सत्ता में आने के बाद ही ऐसा हुआ कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया गया और पीड़ितों को न्याय मिला।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग के छापे के विरोध में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान