मुंबई में बनाया जाएगा अटल बिहारी वाजपेयी का स्मारक: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2018

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक स्मारक बनाएगी। फडणवीस ने एक शोक सभा में वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान यह घोषणा की। बैठक में फडणवीस ने गोदावरी, पंचगंगा और चंद्रभागा सहित राज्य की 14 नदियों में विसर्जित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थि वाले कलश भाजपा नेताओं को सौंपे।

कार्यक्रम के दौरान, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, रेल मंत्री पीयूष गोयल, राज्य भाजपा प्रमुख रावसाहेब दान्वे और मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, विनोद तावड़े और अन्य लोग मौजूद थे।  वाजपेयी (93) का 16 अगस्त को दिल्ली में निधन हो गया था। फडणवीस ने बताया, ‘अटल जी ने हमें इस देश से प्यार करने का रास्ता दिखाया, इसके लिए कुछ करने का रास्ता दिखाया। हम उस रास्ते पर चल कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि सरकार मुंबई में उनके लिए एक स्मारक बनाएगी।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: पार्टनर के साथ बना रहे पेरिस घूमने का प्लान तो ऐसे प्लान करें ट्रिप, कम खर्चे में कर सकेंगे ढेर सारी मस्ती

Artificial general Intelligence क्या है, जानें लोग क्यों इससे डरे हुए हैं?

अखिलेश-डिंपल की बेटी में लोगों को दिखी नेताजी की छवि, मैनपुरी में मां के लिए अदिति ने किया खूब प्रचार

US के होटल में मीटिंग, आतंकी भुल्लर की रिहाई का वादा, 134 करोड़ की खालिस्तानी फंडिंग, अब कौन सी बड़ी मुसीबत में फंसे केजरीवाल?