Travel Tips: पार्टनर के साथ बना रहे पेरिस घूमने का प्लान तो ऐसे प्लान करें ट्रिप, कम खर्चे में कर सकेंगे ढेर सारी मस्ती

By अनन्या मिश्रा | May 06, 2024

विदेश यात्रा की ख्वाहिश तो हर कोई रखता है, हालांकि आपके पास कई ऑप्शन हैं जहां पर आप जा सकते हैं। वहीं कई देश तो भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा देश में एंट्री की अनुमति देते हैं। वहीं कुछ देश पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कम बजट में घूमने की सुविधा देते हैं। आप अपने परिवार, पार्टनर या फिर दोस्तों के साथ कम बजट में विदेश यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। कुछ भारतीय विदेशी जगहों के फैन हैं। दरअसल, भारतीय फिल्मों के जरिए या फिर अन्य माध्यमों से जिन देशों की खूबसूरती को देखते हैं, वहीं जाने का प्लान बना लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel in Budget: IRCTC लेकर आया इंदौर वालों के लिए सस्ते टूर पैकेज, इन जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका

हवाई टिकट

आपको बता दें कि पेरिस फ्रांस का एक बेहद खूबसूरत शहर है। यहां पर आप हवाई यात्रा के जरिए पहुंच सकते हैं। दिल्ली से आप पेरिस के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। दिल्ली से पेरिस का सबसे कम किराया प्रति व्यक्ति 24 से 25 हजार रुपए के बीच हैं। वहीं पेरिस की स्थानीय जगहों को घूमने के लिए आप एयरपोर्ट या फिर किसी होटल से गाड़ी बुक कर सकते हैं। पेरिस में प्राइवेट कंवेंस के लिए 5-8 हजार के बीच का बजट बनाकर चलना चाहिए।

फ्रांस का वीजा

फ्रांस की यात्रा के लिए भारतीय पर्यटकों को शेंगेन वीजा मिलता है। इस वीजा के जरिए आप फ्रांस के 26 राज्यों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं अगर आपको कम अवधि का वीजा चाहिए तो आपको 60 यूरो यानी की 5,095 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

पेरिस में रहने-खाने का खर्च

इसके अलावा आप होटलों में डिस्काउंट के लिए भी सीधा संपर्क कर सकते हैं। अगर संभव हो तो आप एडवांस में बुकिंग करवा लें। इसके लिए आपको किसी ट्रैवल एजेंसी या एग्रीगेटर साइट आदि से होटल में कमरा बुक कर सकते हैं। भारत की तुलना में पेरिस में रहना और खाना दोनों महंगा है। पेरिस में लग्जरी होटल का कीमत 20,000 रुपए के आसपास है। लेकिन अगर आप पहले से सस्ते होटल की बुकिंग कराते हैं, तो आप काफी पैसे बचा सकते हैं। बता दें कि पेरिस जैसे शहर में तीन से पांच दिन रहने और खाने का खर्च करीब 20 से 30 हजार रुपए के आसपास हो सकता है।

फेमस जगहें

वैसे तो आप पेरिस में कई खूबसूरत और शानदार जगहों पर घूम सकते हैं। वहीं यह भी कहा जाता है कि फ्रांस के इस शहर में कभी रात नहीं होती है। पेरिस में आप रिवर क्रूज, द प्लेस ऑफ वर्सेल्स, एफिल टॉवर और द आर्क डी ट्रायम्फ आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Dispute | UNSC की कुर्सी जिम्मेदारी है, झूठ का लाउडस्पीकर नहीं, भारत ने पाकिस्तान को दी गंभीर नसीहत

Heat Stroke Alert: बच्चों के लिए जानलेवा हो सकती है गर्मी, इन Summer Tips से करें बचाव

Sukhoi Su-57 | India-Russia defense Deal | पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, अमेरिका को दी खुली चुनौती

CJP Jantar Mantar Protest | जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का महाजुटाव! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम