'अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे CM बनाया था, दो बार मुझसे गलती हुई', जब अमित शाह के सामने बोले नीतीश

By अंकित सिंह | Mar 31, 2025

पटना में जब दोनों नेताओं की मुलाकात हुई तो गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीच गर्मजोशी भरी दोस्ती देखने को मिली। हाथ मिलाने और मुस्कुराहट के बीच कुमार ने दोहराया कि वह फिर कभी एनडीए नहीं छोड़ेंगे। कुमार ने कहा कि हमने दो बार महागठबंधन में शामिल होकर गलती की। लेकिन दोबारा नहीं। अटल जी ने ही मुझे पहली बार सीएम बनाया था। मैं कैसे भूल सकता हूं? बाद में, सीएम ने मंच पर आकर केंद्र सरकार को लगातार दो बजटों में बिहार पर विशेष ध्यान देने के लिए धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar ने अमित शाह के सामने एनडीए छोड़ने के अपने फैसले पर फिर खेद जताया

वहीं, इस कार्यक्रक में अमित शाह ने कहा कि मैं अपील करना चाहता हूं कि 2025 के विधानसभा चुनाव में मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर से राजग की सरकार बनाइए और भारत सरकार को मौका दीजिए बिहार का विकास करने का। हम वादा करते हैं कि जदयू और भाजपा, हमारे साथी दल मिलकर, बिहार को तेज गति से विकास के रास्ते पर आगे ले जाएंगे। और मुझे भरोसा है कि बिहार की जनता पूरे देश को राजनीतिक रास्ता दिखाती है, यहीं से बिहार का रास्ता प्रशस्त होगा।

प्रमुख खबरें

Dehradun में बीजेपी नेता की हत्या के बाद गरमाया माहौल, गुस्साई भीड़ ने फूंके घर और गाड़ियां, आरोपी का घर जमींदोज

आधी रात को दी स्पेशल ट्रेन, Patliputra Station बवाल पर Railway का बड़ा दावा, फिर भी क्यों बरपा हंगामा?

Nora Fatehi का छलका दर्द, बोलीं- Career की शुरुआत में 20 लाख रुपये ठगे गए! Hindi को लेकर मेरा मजाक उड़ाया गया

Patliputra Railway Station Violence: एग्जाम स्पेशल ट्रेन में देरी पर भड़के छात्र, स्टेशन पर की तोड़फोड़