UP के हर जिले की नदियों में प्रवाहित होगी वाजपेयी की अस्थियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2018

लखनऊ। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां उनकी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की मुख्य नदियों में प्रवाहित की जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश वाजपेयी की कर्मभूमि रहा है। इस सूबे के हर क्षेत्र से उन्हें गहरा लगाव था। इसीलिये जनभावनाओं का सम्मान करते हुए वाजपेयी की अस्थियां प्रदेश के सभी जिलों की मुख्य नदियों में प्रवाहित की जाएंगी, ताकि राज्य की जनता को भी उनकी अन्तिम यात्रा से जुड़ने का अवसर मिल सके।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक वाजपेयी की अस्थियां प्रदेश के जनपद आगरा में यमुना तथा चम्बल नदी में, इलाहाबाद में गंगा, यमुना और तम्सा, वाराणसी में गंगा, गोमती तथा वरूणा, लखनऊ में गोमती, गोरखपुर में घाघरा, राप्ती, रोहिन, कुआनो और आमी, बलरामपुर में राप्ती, कानपुर नगर में गंगा, कानपुर देहात में यमुना, अलीगढ़ में गंगा तथा करवन, कासगंज में गंगा, आम्बेडकर नगर में घाघरा तथा तम्सा में प्रवाहित की जाएंगी।

इसके अलावा अमेठी, अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलन्दशहर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद समेत प्रदेश के तमाम जिलों की प्रमुख नदियों में वाजपेयी की अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त, स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए