कारगिल युद्ध में अटलजी ने निभाया था अहम रोल, शरीफ को भी लताड़ा था

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2018

नयी दिल्ली। 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता है क्योंकि, इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी। हालांकि, इस युद्ध में 527 जवानों को हमने खो दिया था लेकिन, मरते दम तक भारत के वीर जवानों ने दुश्मनों को अपनी धरती से खदेड़ दिया था। 

इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि फिलहाल हमारा नियंत्रण रेखा को पार करके जाने का कोई इरादा नहीं है। हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और पाकिस्तान की सेना बाहर जा रही है। नवाज साहब मुझसे मिले थे मैंने उनसे कहा जब तक पाकिस्तान कारगिल की उस भूमि को पूरी तरह से खाली करके नहीं जाता हम बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं। इसी के साथ अटलजी ने कहा था कि हम हर एक परिस्थित के लिए तैयार हैं। 

कारगिल से जुड़े हुए किस्से का जिक्र मीडिया के समक्ष करते हुए तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने बताया था कि कुछ न कुछ नवाज शरीफ को इस युद्ध के बारे में जरूर पता था क्योंकि जब हमें पता चला था कि इसमें मुजाहिद्दीन का हाथ नहीं है, यह पाक के सैनिक हैं। हमने परवेज मुशर्रफ और उनके कमांडर के बीच जो बातचीत हुई उसे पकड़ लिया था।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

RGNAU Amethi के विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 500 एकड़ जमीन पर बनेगा रिसर्च सेंटर

Duleep Trophy में Vaibhav Suryavanshi पर नजरें, पूर्वोत्तर के खिलाफ मिलेगा मौका

Stuart Broad का बड़ा बयान: Josh Tongue हैं England के सबसे बड़े ट्रंप कार्ड, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

Meerut Police: सपा नेताओं से मारपीट के आरोप में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर