फडणवीस से मिले अठावले, कहा- शिवसेना की कलह से हमारा कोई लेना-देना नहीं

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2022

महाराष्ट्र के राजनीति घटनाक्रम पर भाजपा की नजर बनी हुई है। ताजा घटनाक्रम पर चर्चा के लिए भाजपा के सहयोगी रामदास आठवले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। बैठक में शामिल रामदास आठवले ने कहा है कि महाराष्ट्र की राजनीति में जो कुछ भी हो रहा है, उसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है. हम फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। मीडिया से बात करते हुए रामदास अठावले ने कहा कि मैंने देवेंद्र फडणवीस से बात की है, उन्होंने कहा कि शिवसेना में अंदरूनी कलह से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: MVA संकट: शिंदे के आरोपों को गृह मंत्री ने बताया निराधार, बोले- किसी की सुरक्षा वापस लेने का नहीं दिया गया आदेश

रामदास अठावले ने कहा कि हमने सरकार बनाने के बारे में नहीं सोचा है। हम देखेंगे कि आने वाले समय में क्या होता है। शरद पवार, अजीत पवार, उद्धव ठाकरे,संजय राउत के ये कहने के बारे में कि वे बहुमत दिखाएंगे, इतने सारे विधायक आपको छोड़ चुके हैं, शिवसेना से 37 और 7-8 निर्दलीय,आप ऐसा कैसे कह सकते हैं? उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे अपने बीच के विवाद को खुद सुलझा लेंगे, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हम इंतजार कर रहे हैं और देख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर