रामविलास पासवान के निधन पर बोले रामदास अठावले, देश ने एक लोकप्रिय दलित नेता को खो दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को अपने कैबिनेट सहयोगी रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि देश ने एक लोकप्रिय दलित नेता को खो दिया। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक का बृहस्पतिवार को 74 साल की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: रामविलास पासवान के निधन पर राजकीय शोक की घोषणा, आधा झुका रहेगा तिरंगा

महाराष्ट्र के प्रमुख दलित नेता अठावले ने कहा कि पासवान की मृत्यु देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री ने कहा कि वह एक लोकप्रिय सांसद और दलित नेता थे। देश ने एक लोकप्रिय नेता को खो दिया है और यह समाज और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

प्रमुख खबरें

एकेडमी ने किया बड़ा ऐलान: 2029 से Oscar का सीधा प्रसारण YouTube पर, बदल जाएगा दशकों पुराना टीवी अनुबंध

करूर भगदड़ के बाद तमिलनाडु में विजय की पहली रैली, कहा- DMK एक बुरी ताकत और TVK पवित्र दल

Shehar Me Shor Hai। MGNREGA से कैसे अलग है VB-G RAM G Bill, विपक्ष क्यों कर रहा विरोध?

सर्दियों में नहीं फटेंगे गाल, रात के सोते समय चेहरे पर इस तरह से लगाएं कैस्टर ऑयल, स्किन होगी ग्लोइंग