अठावले बोले- महाराष्ट्र में नहीं होनी चाहिए लाउडस्पीकर की राजनीति, राज ठाकरे की भूमिका का करेंगे विरोध

By अंकित सिंह | Apr 19, 2022

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर खूब राजनीति हो रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे लगातार लाउडस्पीकर के जरिए मस्जिदों के अजान का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है। रामदास अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर की राजनीति नहीं होनी चाहिए। कई सालों से मस्जिद में लाउडस्पीकर लगे हैं। लाउडस्पीकर को लेकर क्या करना है उस पर मुस्लिम समाज विचार कर सकता है लेकिन मुझे लगता है कि एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म का आदर करना चाहिए। ANI के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवरात्र और अन्य उत्सवों पर लाउडस्पीकर चलते हैं। मस्जिद के लाउडस्पीकर निकालने की राज ठाकरे की भूमिका का हम विरोध करते हैं। राज ठाकरे को अगर मंदिर पर भी लाउडस्पीकर लगाने हैं तो वो लगा सकते हैं। अगर मस्जिद के लाउडस्पीकर निकाले जाते हैं तो रिपब्लिकन पार्टी विरोध करेगी। वहीं आज ही राज ठाकरे की पार्टी की तरफ से कहा गया है कि 3 मई को पूरे महाराष्ट्र में मंदिरों में लाउड स्पीकर लगाकर 'आरती' की जाएगी। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता नितिन सरदेसाई ने जानकारी दी है कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे राज्य में अपने स्थानीय मंदिरों में 3 मई को 'महाआरती' करेंगे। उन्होंने कहा कि 'आरती' लाउडस्पीकर पर की जाएगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी