तोक्यो ओलंपिक के लिये खिलाड़ियों का मियामी में टीकाकरण हुआ शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

मियामी। पैन अमेरिकी खेल संगठन के अध्यक्ष ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को ले​कर चिंता जतायी है और उन्हें कोविड—19 का टीका लगाने के लिये मियामी आने को कहा है। पैन अमेरिकी खेल संगठन, मैक्सिको वाणिज्य दूतावास और मार्सोनी फाउंडेशन के बीच समझौते के तहत लेटिन अमेरिकी देशों के ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सोमवार से मियामी में टीकाकरण शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें: शुभमन गिल बोले, इंग्लैंड में WTC फाइनल पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा

नेवेन इलिक ने मियामी में अपने नये कार्यालय से एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि सबसे बड़ी चुनौती तीसरे विश्व के देशों में रह रहे और अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को ढूंढना होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कुछ देशों के खिलाड़ियों को दो सप्ताह के लिये पृथकवास पर रहना होगा जिसका मतलब है कि वे इस बीच अभ्यास नहीं कर पाएंगे। इलिक ने हालांकि विश्वास जताया कि उनके संगठन से जुड़े कम से कम 1000 खिलाड़ी इस कार्यक्रम के तहत टीकाकरण के लिये मियामी आएंगे।

प्रमुख खबरें

MP Police ने 10 दिन के अभियान में जब्त किए ₹73 लाख से अधिक के अवैध पटाखे

Bengaluru में पब में दोस्ती के बाद जयपुर की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पैराग्वे संसद ने राष्ट्रपति Santiago Pena पर चलाया महाभियोग, इस्तीफे के बाद 78-0 से प्रस्ताव पारित

UK Court ने छात्र की हत्या के दोषी विक्रम दिगवा की जेल सजा बढ़ाकर 25 साल की