Atiq Ahmad के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से लाया जाएगा बाहर, प्रयागराज ले जाएगी UP Police

By रितिका कमठान | Mar 26, 2023

बाहुबली माफिया अतीक अहमद जहां उत्तर प्रदेश के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ काफिले में साबरमती जेल से निकल चुका है। वहीं उसके भाई अशरफ को भी बरेली जिला जेल (सेंट्रल जेल-2) से बाहर निकाला जा सकता है। अशरफ को प्रयागराज पुलिस बरेली जेल से बाहर निकाल सकती है। 

ये है मामला

गौरतलब है कि उमेश पाल ने इस मामले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ वर्ष मई 2007 में प्रदेश में बसपा सरकार बनने पर अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उमेश पाल ने दोनों के खिलाफ आरोप लगाया था कि दोनों ने उसे अपहरण कर गवाही बदलने के लिए धमकाने का दबाव बनाया था। इस मामले में अदालत में कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अब 28 मार्च को अदालत में निर्णय आना है। अदालत में निर्णय आने के कारण ही अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज लाया जा रहा है। जब अदालत में सजा का ऐलान होगा तब अतीक अहमद भी कटघरे में उपस्थित होगा। जानकारी के मुताबिक अशरफ को जेल से बाहर निकालने की भी तैयारी हो रही है। 

उमेश पाल हत्याकांड में भी नामजद है अशरफ 

प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को उमेशपाल की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के मामले में पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद, उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, पुत्र असद, अली, उमर, शूटर, गुलाम, साबिर, मुस्लिम गुड्डू आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस हत्याकांड के तार भी बरेली जेल में बंद अशरफ से जुड़े हैं। 

भाई अतीक को लाया जा रहा प्रयागराज

बाहुबली नेता अतीक अहमद को गुप्त मार्ग से लेकर यूपी पुलिस की टीम साबरमती जेल से रवाना हो गई है। यूपी पुलिस की छह गाड़ियों का काफिला 1275 किलोमीटर का रास्ता लगातार 30 घंटे तक बिना रुके पूरा करने के लिए साबरमती जेल से शाम 5.40 के आसपास जेल से बाहर निकली है। अतीक अहमद को ले जाने के लिए 45 पुलिसकर्मियों की टीम साबरमती जेल पहुंची थी। जेल से बाहर निकलने से पहले अतीक अहमद का मेडिकल टेस्ट करवाया गया था, जिसके बाद रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद उसे जेल से बाहर निकाला गया।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही