Atiq-Ashraf हत्याकांड में बड़ा ऐक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, हत्यारोपियों को कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

By अंकित सिंह | Apr 19, 2023

प्रयागराज में गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में बुधवार को पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। ये सभी शाहगंज थाने में तैनात हैं। एमएलएन मेडिकल कॉलेज, जहां भाइयों को गोली मारी गई थी, इस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। उमेश पाल हत्याकांड के दोनों आरोपी अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को 16 अप्रैल को प्रयागराज में पत्रकार बनकर तीन लोगों ने गोली मार दी थी। सरकार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में शाहगंज इंस्पेक्टर या थाना प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Atiq-Ashraf हत्याकांड के बाद पहली बार बोले योगी, अब उत्तर प्रदेश में माफिया किसी को धमकी नहीं दे सकता

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के आरोपी लवलेश तिवारी, मोहित उर्फ सनी और अरुण कुमार मौर्य को बुधवार को मुख्य दंडाधिकारी (सीजेएम) डी.के. गौतम की अदालत में पेश किया गया। तीनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में दिए जाने की मांग की थी। घटना के अगले दिन रविवार को शाहगंज थाने में लवलेश तिवारी, मोहित और अरुण कुमार मौर्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 302, 307 और आयुध अधिनियम की धारा 3,7, 25, 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रविवार को ही इन आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में नैनी जेल भेज दिया गया था। सोमवार को सुरक्षा कारणों से इन अभियुक्तों को प्रतापगढ़ जेल स्थानांतरित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप