मनीष सिसोदिया की जमानत पर फूट-फूट कर रोईं आतिशी, कहा- आज सत्य की जीत हुई है

By अंकित सिंह | Aug 09, 2024

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी सुप्रीम कोर्ट द्वारा आप नेता मनीष सिसोदिया को जमानत दिए जाने के बाद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि आज सत्य की जीत हुई है, दिल्ली के छात्रों की जीत हुई है। मंत्री ने दावा किया कि सिसोदिया को जेल में इसलिए डाला गया क्योंकि उन्होंने गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि एक झूठे केस में फंसाकर जेल में रखा गया। आज का दिन भारत के इतिहास में, भारत की शिक्षा क्रांति के इतिहास में दर्ज़ होगा। आज मनीष सिसोदिया को ज़मानत मिली है। आज सच्चाई की जीत हुई, शिक्षा की जीत हुई।

AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि ये AAP और दिल्ली के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है। अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के लिए न्याय का रास्ता जल्द ही खुलेगा। जो 17 महीने मनीष सिसोदिया के बर्बाद हुए उसका हिसाब क्या देश के प्रधानमंत्री देंगे? जो 17 महीने दिल्ली के बच्चों के बर्बाद हुए, एक योग्य शिक्षा मंत्री के रूप में मनीष सिसोदिया जो दिल्ली के बच्चों को दे सकते थे उसका हिसाब कौन देगा? उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद केवल एक है, विपक्ष के नोताओं को पकड़ कर जेल में डालो। मनीष सियोदिया के घर से एक रुपया बरामद नहीं हुआ, कोई प्रोपर्टी और गहना नहीं मिला फिर भी आपने 17 महीने जेल में रखा। ED हमेशा समय मांगती रही और मामले को टरकाती रही। आज उन सब पर विराम लगा है ये हमारे लिए बहुत बड़ी खबर है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल पर भाजपा का आरोप, स्वाधीनता दिवस की गरिमा को किया तार-तार, स्वाति मालीवाल मामले में भी घेरा

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरी दिल्ली और देश के लोगों को लिए आज खुशी का दिन है। जिस तरह से पूरे देश में शिक्षा क्रांति का एक रोल मॉडल मनीष सिसोदिया ने स्थापित किया लेकिन बिना किसी सबूत के 17 महीनों तक सरकार ने उन्हें जेल में रखा है। आज सत्य की जीत हुई है। हम सब लोग सुप्रीम कोर्ट का धन्यावाद कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की आबकारी नीतिमें कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को जमानत दी और कहा कि वह 17 माह से हिरासत में हैं। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि सिसोदिया 17 माह से हिरासत में हैं और अभी तक मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई है जिससे वह शीघ्र सुनवाई के अधिकार से वंचित हुए हैं।

प्रमुख खबरें

R. Praggnanandhaa का बड़ा उलटफेर, World Champion Gukesh को हराकर Norway Chess की बाजी पलटी

French Open में Qualifier Maja Chwalińska का तूफानी सफर, Grand Slam फाइनल में बनाई ऐतिहासिक जगह

Annamalai के इस्तीफे का असर: Tamil Nadu BJP में इस्तीफों की झड़ी, दो नेताओं ने छोड़ी पार्टी

AirTrunk के निवेश पर बोले PM Modi, भारत बनेगा Global AI और Cloud Computing का बड़ा हब