आप नेता आतिशी का आरोप, दिल्ली में 45 साल से अधिक आयुवर्ग के लिए कोवैक्सीन की खुराक लगभग खत्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2021

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए कोवैक्सीन टीके की खुराक मंगलवार को ‘‘लगभग समाप्त’’ हो गईं, इसलिए बुधवार से दिल्ली का कोई सरकारी अस्पताल और टीकाकरण केंद्र इस आयुवर्ग के लोगों को कोवैक्सीन का टीका नहीं लगाएगा।

इसे भी पढ़ें: सरकार किसानों के साथ कृषि विधेयकों के अलावा अन्य मुद्दों पर बात करने को तैयार: तोमर

कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली के पास 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए उपलब्ध टीकों की कुल 5.50 लाख खुराकों में से 5.44 लाख खुराक कोविशील्ड और 8,000 खुराक कोवैक्सीन की थीं।

इसे भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता से की मुलाकात

आतिशी ने शहर के दैनिक टीकाकरण बुलेटिन में कहा, ‘‘ कोवैक्सीन की 8,000 खुराक आज लगभग समाप्त हो गईं। ऐसे में कल से सरकारी अस्पतालों और केंद्रों में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण बंद रहेगा। हम केंद्र सरकार द्वारा इस श्रेणी के लिए टीकों की एक और खेप भेजे जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सुरक्षा ऑडिट पास कर Chinnaswamy Stadium में लौटेंगे IPL मैचेस

हम नहीं देंगे साथ...ब्रिटेन-ऑस्ट्रेलिया-जापान सबने एक-एक कर किया मना, हॉर्मुज में अकेले जाने से डर गया अमेरिका

Bihar Rajya Sabha Election में NDA का महाविजय, पांचों सीटें जीतकर विपक्ष को दिया करारा झटका

Iran-US War में चीन को मिल गया मौका, ताइवान की घेराबंदी? ट्रंप हैरान!