Prabhasakshi NewsRoom: Atishi ने पहले Manish Sisodia के सारे विभाग संभाले, अब Kejriwal की CM वाली कुर्सी संभालेंगी

By नीरज कुमार दुबे | Sep 17, 2024

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव स्वयं अरविंद केजरीवाल ने रखा जिसका सभी ने समर्थन किया। वैसे आतिशी का नाम मुख्यमंत्री के रूप में सामने आना आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि इससे पहले भी उनका नाम इस पद के लिए सामने आया था। हम आपको याद दिला दें कि जब अरविंद केजरीवाल जेल में थे तब 15 अगस्त को दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के लिए केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव उपराज्यपाल के समक्ष भेजा था। हालांकि तकनीकी कारणों से आतिशी की बजाय राज्य सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने तिरंगा फहराया था।

इसे भी पढ़ें: AAP सरकार ने बुलाया दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे केजरीवाल

हम आपको यह भी बता दें कि साल 1998 में दिल्ली में भाजपा ने भी ऐसा ही प्रयोग किया था। तब भाजपा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को हटा कर सुषमा स्वराज को विधानसभा चुनावों से तीन महीने पहले दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। सुषमा स्वराज ने दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनते ही धुआंधार पारी खेलनी शुरू की थी और जनहित में कई बड़े फैसले किये थे मगर वह अपनी पार्टी को सत्ता में वापस नहीं ला सकीं थीं। बल्कि 1998 में अपनी सरकार जाने के बाद से भाजपा दिल्ली की सत्ता में आज तक नहीं लौटी है। बहरहाल, देखना होगा कि भाजपा की तरह चुनावों से तीन महीने पहले मुख्यमंत्री बदलने का फैसला आम आदमी पार्टी के हित में रहता है या नहीं?

प्रमुख खबरें

Jaipur Police ने Fake Currency गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, 4.30 लाख रुपये बरामद

Kolkata Hotel Fire मामले में फरार मालिक Bireshwar Mitra बेहाला से गिरफ्तार

CM Nayab Singh Saini की सुरक्षा में चूक, दो Gurugram DCP को नोटिस और 18 सस्पेंड

PM Modi ने BJP पदाधिकारियों के साथ की बैठक, संगठन मजबूती और नए विचारों पर की चर्चा