आतिशी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, विधानसभा से निलंबन पर राष्ट्रपति से करेंगी मुलाकात

By अंकित सिंह | Feb 28, 2025

दिल्ली में विपक्ष की नेता आतिशी ने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को लिखे एक पत्र में विधानसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के 22 में से 21 विधायकों के निलंबन को अन्याय बताया है। आतिशी उन 21 विधायकों में से एक हैं जिन्हें आप के इस दावे के बाद स्पीकर ने निलंबित कर दिया था। वहीं, आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सोचती है कि देश लोकतंत्र और संविधान से नहीं बल्कि तानाशाही से चलता है... और हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। सीआरपीएफ की इतनी टीमें क्यों जुटी हैं? 

इसे भी पढ़ें: फिर बोले प्रवेश वर्मा, शीश महल में इस्तेमाल किए गए सरकारी पैसे की जांच शुरू करेगी दिल्ली सरकार

विधानसभा अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में हुई घटनाओं पर चिंता व्यक्त की, जहां उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल के विधायकों को उनके विरोध प्रदर्शन के लिए भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि आप विधायकों को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान ‘‘जय भीम’’ के नारे लगाने के बाद निलंबित कर दिया गया, जबकि ‘‘मोदी-मोदी’’ का नारा लगाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। विवाद तब और बढ़ गया जब आतिशी समेत निलंबित आप विधायकों को बृहस्तपिवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। 

प्रमुख खबरें

हमें लगा हम मर जाएंगे: Air India Flight में भीषण Turbulence का Passengers ने सुनाया डरावना अनुभव

Arundhati Roy ने जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर PM Modi की छवि पर दिया बयान

HP SHIVA परियोजना से हिमाचल प्रदेश के 3,500 किसानों को मिलेगा बागवानी का लाभ

Emami का Q1 शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत घटा, परिचालन आय बढ़कर 1,039.21 करोड़ रुपये हुई