केजरीवाल के रास्ते पर आतिशी, CM बनने के बाद पहुंचीं हनुमान मंदिर, कहा- भगवान ने की सबकी रक्षा

By अंकित सिंह | Sep 24, 2024

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोमवार को सीएम पद का कार्यभार संभाला था। इस दौरान उन्होंन कहा कि प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और हनुमान जी हमारे 'संकट मोचन' रहे हैं। आतिशी ने कहा कि पिछले 2 साल से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हर तरह से हमले हो रहे थे। हमें तोड़ने, दबाने और चुप कराने की कोशिशें की गईं, लेकिन हनुमान जी ने हमेशा आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली और उसके लोगों की रक्षा की है। 

इसे भी पढ़ें: आतिशी ने मंत्रालयों का किया बंटवारा, 13 विभागों को रखा अपने पास, जानें किसे मिला कौन का मंत्रालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय ने जमानत दे दी और कहा कि उनकी गिरफ्तारी दुर्भावना से की गयी। कोई और होता तो एक पल भी नहीं सोचता और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ जाता लेकिन उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया।’’ पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी दिल्ली सचिवालय में प्रभार संभाला। मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल हुए मुकेश अहलावत ने भी दिल्ली सचिवालय में प्रभार संभाला। उनके पास श्रम, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, रोजगार और भूमि व भवन विभाग हैं। 

प्रमुख खबरें

कश्मीर का नाम रोशन करो: अरिजीत सिंह के बाद अब Hina Khan ने बढ़ाया Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट Qazi Touqeer का हौसला

राजस्थान: Parbatsar में BJP प्रत्याशी Kailash Chand को मिला सिर्फ एक वोट

Intimacy In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में सेक्स को लेकर है डर? जानें कौन सी पोजिशन रहेगी ज्यादा आरामदायक?

Mookuthi Amman 2 का धमाकेदार टीज़र रिलीज़: Nayanthara ने फिर धारण किया महाशक्ति का अवतार, दिवाली पर होगी रिलीज़