दिल्ली चुनावों में करारी हार के बाद Atishi ने पद से दिया इस्तीफा, LG Vinai Kumar Saxena ने भंग की विधानसभा

By एकता | Feb 09, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के एक दिन बाद रविवार को सीएम आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंप दिया। आतिशी के इस्तीफे के बाद उपराज्यपाल ने दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया। इसके लिए उन्होंने अधिसूचना जारी की।

बता दें, कल आए नतीजों में 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप सिर्फ 22 सीटें ही जीत पाई। कांग्रेस को चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली।

उपराज्यपाल ने दिल्ली विधानसभा भंग की

रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम, 1991, 1 की धारा 6 की उपधारा (2) (बी) द्वारा मुझे प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, 08 फरवरी, 2025 से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Encounter । बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर

आतिशी ने इस्तीफा दिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार के बाद रविवार को सीएम आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज निवास पहुंचकर दिल्ली के उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

पिछले साल सितंबर में आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब आप संयोजक और उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था। 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी समेत पांच महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि 2020 के चुनाव में यह संख्या आठ थी।

प्रमुख खबरें

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल