Shirdi Sai Baba Temple: शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने का बना रहे प्लान, यहां देखें यात्रा से जुड़ी हर डिटेल्स

By अनन्या मिश्रा | Dec 17, 2025

शिरडी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जोकि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। दूर-दूर तक शिरडी के साईं की प्रसिद्धि है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। वहीं जो लोग पहली बार शिरडी जाने का प्लान कर रहे होते हैं, उनके दिमाग में तरह-तरह के सवाल आते हैं। ऐसे में अगर आपके जहन में भी यह सवाल आ रहे हैं कि कैसे जाएं, कहां रुकें तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Maa Kali Puja: नकारात्मकता का नाश करने के लिए करें मां काली के इन मंत्रों का जाप, शत्रुओं पर मिलेगी विजय

साईं बाबा मंदिर

शिरडी में साईं बाबा का एक विशाल मंदिर है। धार्मिक मान्यता है कि चाहे गरीब हो या अमीर, साईं बाबा के दर्शन करने वाला कोई भी शख्स कभी खाली हाथ नहीं लौटता है। मंदिर में दर्शन करने मात्र से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। साईं बाबा के दर्शन मात्र से लोगों के कष्ट दूर हो जाते हैं। इस पावन धाम में साईं बाबा का एक विशाल मंदिर है, जिसको विश्व के अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर से कई बड़े चमत्कार जुड़े हुए हैं। इन चमत्कारों को सुनने के बाद हर कोई यहां खिंचा चला आता है।

ऐसे पहुंचे शिरडी

बता दें कि शिरडी जाने के लिए आप कई तरह की सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। आप चाहें तो वायुमार्ग, सड़क मार्ग और ट्रेन तीनों से ही आ सकते हैं। वहीं आप रेलवे स्टेशन या फिर एयरपोर्ट ये टैक्सी या कैब आदि कर सकते हैं। जोकि आपको सीधे साईं मंदिर ले जाएंगी। वहीं साईं मंदिर से एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन दोनों ही 10-12 किमी दूर है। वहीं अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं, तो कोपरगांव उतरें। लेकिन अगर फ्लाइट से आ रहे हैं, तो शिरडी एयरपोर्ट उतरें।

कहां रुकें

आपको शिरडी में रुकने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएगी। यहां पर रुकने के लिए आपको कई होटल मिल जाएंगे। वहीं यहां कई संस्थानों की ओर से कई धाम बनाए गए हैं, जहां पर एडवांस बुकिंग करवाकर आप यहां पर आराम से रुक सकते हैं। आप यहां पर साईं धाम और होटल दोनों जगहों में से कहीं भी रुक सकते हैं। आप चाहें तो साईं बाबा संस्थान की बुकिंग ऑनलाइन करवाकर जाएं। यहां पर रुकने के लिए बुकिंग सुविधा उपलब्ध है।

जाने का बेस्ट समय

वैसे तो आप कभी भी साईं बाबा के दर्शन के लिए प्लान बना सकते हैं। लेकिन धार्मिक स्थल होने की वजह से अक्सर यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। खासकर गर्मियों में यहां पर काफी भीड़ देखने को मिलती है। बता दें कि अगर आप शिरडी जाने का प्लान कर रहे हैं, तो अक्तूबर से मार्च यहां आने का अच्छा समय है। आप इस दौरान आकर साईं बाबा के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा सोमवार और शुक्रवार को भी मंदिर में कम भीड़ होती है। वहीं हर गुरुवार को यहां पर साईं बाबा की पालकी निकलती है। इस दिन मंदिर में काफी भीड़ होती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने गैंगस्टर Lawrence Bishnoi को कहा साहब! CJP प्रमुख Abhijeet Dipke ने उठाए सवाल

West Bengal Durga Puja | पश्चिम बंगाल में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महाष्टमी! बेलूर मठ से लेकर कूचबिहार के बोरो देवी मंदिर तक उमड़ा जनसैलाब।

Balochistan में IED ब्लास्ट से पाकिस्तानी सेना के Major की मौत, 4 आतंकी ढेर

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, SEM को धमकी मिलने पर दर्ज हुई FIR