आतिशी ने जल संकट पर चर्चा के लिए उपराज्यपाल के साथ आपात बैठक का समय मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि उन्होंने हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में मुनक नहर के जरिए ‘‘अपर्याप्त’’ मात्रा में पानी छोड़े जाने पर चर्चा के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना के साथ एक आपात बैठक का समय मांगा है। मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली को इस नहर से 1,050 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए, लेकिन यह घटकर केवल 840 क्यूसेक रह गया है। उन्होंने कहा, दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल से आपात बैठक के लिए समय मांगा है ताकि हरियाणा द्वारा मुनक नहर से अपर्याप्त पानी छोड़े जाने के बारे में उन्हें अवगत कराया जा सके।’’ 

प्रमुख खबरें

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई

Sweet Recipe: घर पर आसानी से बनाएं हलवाई जैसी खस्ता Laung Lata, नोट करें स्टेप बाई स्टेप Recipe

Yes Milord: जज ही बदल दिया! ज्ञानेश कुमार की बेटी और नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट में किसने बचाया?

Chennai: 16 वर्षीय किशोरी के यौन उत्पीड़न मामले में 19 साल का युवक गिरफ्तार