Delhi New CM: चुनाव तक दिल्ली की सीएम रहेंगी आतिशी, आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी

By अंकित सिंह | Sep 17, 2024

अरविंद केजरीवाल के शीर्ष पद से हटने की घोषणा के दो दिन बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। विधायक दल की बैठक में केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा और इसे आप विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आतिशी आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। आतिशी को आप विधायक दल का नेता और दिल्ली का नया सीएम चुने जाने के बाद दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज दिल्ली आप विधायक दल की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी को अगले दिल्ली चुनाव तक सीएम की जिम्मेदारी दी गई। विपरीत परिस्थितियों में हमें यह जिम्मेदारी देनी पड़ी।' 

इसे भी पढ़ें: BJP ने आतिशी को बताया डमी सीएम, वीरेंद्र सचदेवा बोले- चेहरा बदल गया है लेकिन भ्रष्ट चरित्र वैसा ही है

उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद, अपनी सबसे बड़ी ताकत - ईमानदारी के साथ, उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए वह किया जो आज तक भारत में किसी अन्य राज्य सरकार ने नहीं किया। बाहर आने के बाद, उन्होंने लोगों की अदालत में जाने का फैसला किया और जब तक लोग उन्हें एक बार फिर से मुख्यमंत्री चुनते हैं, वह मुख्यमंत्री नहीं बने रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Surinder Choudhary ने ED मामले में भाई का किया बचाव, कहा चुनिंदा निशाना बनाया

Sweden School में तलवार से हमला, 17 वर्षीय छात्रा की मौत और तीन घायल

Surinder Choudhary ने Kishtwar कांड पर दी चेतावनी, बच्चों पर हिंसा नहीं होगी बर्दाश्त

Manipur CM Y Khemchand Singh बोले, बिना संवाद शांति और विकास संभव नहीं