योगी आदित्यनाथ के अत्याचार से अति पिछड़े वर्ग के लोगों में भारी गुस्सा : संजय सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

बलिया (उप्र)। आम आदमी पार्टी के उत्‍तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्यसभा सदस्‍य संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अत्याचार से अति पिछड़े वर्ग के लोगों में भारी ग़ुस्सा है। आप सांसद ने सोमवार को बलिया जिले के नगरा में पार्टी द्वारा आयोजित ‘पिछड़ा वर्ग हिस्सेदारी रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अत्याचार से अति पिछड़े वर्ग के लोगों में भारी गुस्सा है।

इसे भी पढ़ें: विगत परिस्थितियों में टीम का हौसला बुलंद करने वाले सूर्यकुमार की आशीष नेहरा ने इन खिलाड़ियों से की तुलना

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने शिक्षकों की भर्ती में पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं दे कर संविधान का अपमान किया है। आप प्रभारी ने पिछड़े वर्ग के लोगों को भाजपा से सचेत रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहला फुसला कर उनका वोट हासिल करके सरकार तो बना ली लेकिन सरकार बनाने के बाद वह पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों को लगातार छीन रही है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अब तबादले 7 अगस्त तक जारी रहेंगे , कैबेट में लिया गया फैसला

सिंह के पिछड़े वर्ग के लोगों से एकजुट होने और भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की मांग की। उन्होंने मुख्‍यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, प्रदेश सरकार के मुखिया संपत्ति जब्त करने की रोजाना धमकी देते है,जबकि लोग दैनिक इस्तेमाल की वस्तुओं के बढ़ते दामों से परेशान हैं, घर चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में किसी के पास कुछ बचेगा तभी तो मुख्यमंत्री कुछ जब्त कर पाएंगे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत