एटीएस ने कट्टरपंथ को बढ़ावा देने के संदेह में पुणे में कई स्थानों पर छापे मारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2025

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कुछ लोगों को कट्टरपंथी बनाए जाने के संदेह में पुणे में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि ‘‘कट्टरपंथी बनाए गए लोगों’’ के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कोंढवा क्षेत्र और पुणे शहर के चार पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में बुधवार देर रात से छापेमारी जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘एटीएस इन लोगों का सत्यापन कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि छापेमारी का दायरा बढ़ सकता है। अधिकारियों के अनुसार, एटीएस और पुणे पुलिस के दल कोंढवा इलाके में छापे मार रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोंढवा के कुछ इलाकों में आधी रात से ही भारी पुलिस बल तैनात है।

प्रमुख खबरें

उत्तर Karnataka 10 साल में बन सकता है अलग राज्य, BJP विधायक Balakrishna Jarkiholi का दावा

Eetha के लिए Shraddha Kapoor ने नहीं छोड़ी कोई कसर, 25 दिनों तक 8 किलो के घुंघरू पहनकर 8 घंटे की रिहर्सल

Mississippi में हॉर्न आइलैंड के पास Cessna विमान क्रैश, 2 बच्चों समेत 6 लोग लापता

Pahalgam और Srinagar में बढ़ी ठंड, Kashmir Valley में शून्य से नीचे पहुंचा Temperature