BLA ने तो कमाल कर दिया, तैयार की ऐसी यूनिट, आसमान से होगा हमला

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2026

बीएलए ने एक ऐसी यूनिट तैयार कर दी है जो पाकिस्तानी सैनिकों पर आसमानी आफत बनकर टूटेगी। क्योंकि यह ड्रोन यूनिट है। पाकिस्तानी अशांत प्रांत बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी संस्था संगठन लिबरेशन आर्मी यानी कि बीएलए ने युद्ध के मैदान में अब तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा दिया है और अपनी पहली आधुनिक एयर और ड्रोन वॉरफेयर यूनिट जिसे उसने काजी एरो हाईवे रेंजर्स के नाम से गठित किया है। उसकी तस्वीरें जारी कर दी हैं और उसकी तस्वीरें देखकर अब पाकिस्तानी सैनिकों के पसीने छूट रहे हैं। संगठन ने अब दावा किया है कि यह यूनिट उन्नत तकनीक, ड्रोन संचालन, हवाई निगरानी क्षमताओं पर केंद्रित है। बीएलए का कहना है कि इस यूनिट की अवधारणा वरिष्ठ कमांडर अब्दुल बासिद ने विकसित की थी।

इसे भी पढ़ें: Balochistan में घिरी Pakistan Army? BLA का दावा- 'Operation Haerof II' छठे दिन भी जारी

विश्लेषकों का मानना है कि यह दावा सही है तो फिर पाकिस्तान के बुरे दिनों की ये एडवांस शुरुआत है जहां मुनीर अपने सैनिकों को आसमानी आफत से कैसे बचाएंगे, यह देखना होगा। क्योंकि बीएलए ने पहले ही बलूचिस्तान के क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों को पानी पिला रखा है और अब जब उसकी ये आसमानी आफत वाली टीम हमले करेगी तो पाकिस्तानी सैनिकों को जान बचाने के लिए ना आसमान में जगह मिलेगा ना जमीन में।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म