पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या के घर पर हमला, परिवार को पुलिस सुरक्षा मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2020

बेंगलुरू। चिकमंगलूरु जिले में  पाकिस्तान जिंदाबाद  के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना के घर पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गयी है। उससे पहले दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने अमूल्या के घर पर हमला किया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सूत्रों के अनुसार, लोगों के एक समूह ने गुरुवार शाम कोप्पल के पास गुल्लागड्डे में अमूल्या के घर को निशाना बनाया था।अमूल्या के पिता वाज़ी ने बाद में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए।इस बीच, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कल शाम दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं का एक समूह कथित तौर पर वाजी से उनकी बेटी के आचरण के बारे में सवाल कर रहा है और उन्हें  भारत माता की जय  के नारे लगाने के लिए कह रहा है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान समर्थित नारे पर बोले येदियुरप्पा, लड़की का नक्सलियों से संबंध

अमूल्या लियोना ने एक कार्यक्रम में तीन बार  पाकिस्तान जिंदाबाद  के नारे लगाए थे। कार्यक्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद थे। मंच से हटाए जाने के बाद, अमूल्या को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई