भारत के दोस्त रूस पर हमला, अब होगा US के 19 जहाजों का हिसाब!

By अभिनय आकाश | May 02, 2026

राजनीति और कूटनीति की दुनिया में एक कहावत है कि पुराना दोस्त हमेशा सबसे अच्छा होता है। भारत के लिए रूस वही पुराना और सबसे भरोसेमंद दोस्त है जिसने हर मुश्किल में भारत का साथ दिया। लेकिन 2 मई को जब दुनिया की नजरें ईरान और अमेरिका के तनाव पर है तब हमारे दोस्त रूस से एक परेशान करने वाली खबर आई। रूस की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनियों में से एक को यूक्रेन के ड्रोंस ने निशाना बनाया है। पिछले कुछ दिनों में यह उसका यानी यूक्रेन का चौथा हमला है। यह सिर्फ यूक्रेन के ड्रोन नहीं है बल्कि इसके पीछे की सोच वाशिंगटन की है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर रूस की अर्थव्यवस्था की रीड कहे जाने वाले तेल ठिकानों को बर्बाद किया जा रहा है। पुतिन और ट्रंप के बीच 90 मिनट की बातचीत हुई जिसमें तनाव साफ दिखा और फिर रूस के 10 बड़े तेल ठिकानों को निशाना बनाया गया। लेकिन अमेरिका को याद रखना चाहिए कि अगर रूस का तेल जला तो इसकी तपिश पूरी दुनिया महसूस करेगी और भारत का दोस्त रूस अकेला नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: UNSC की अध्यक्षता मिलते ही China का बड़ा कदम, Lebanon से UNIFIL मिशन वापसी पर पुनर्विचार की मांग

इसी वजह से अमेरिका अब डार्क ईगल जैसी हाइपरसोनिक मिसाइलें मांग रहा है जिसकी रफ्तार 6000 किमी/ घंटे से ज्यादा है। इस युद्ध का असर अब पड़ोसियों पर भी दिखने लगा। पाकिस्तान में तेल का हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच ईरान ने एक मास्टर स्ट्रोक खेला। अमेरिका के समुद्री प्रतिबंधों को धता बताते हुए ईरान ने कजाकिस्तान और उज़्बेकिस्तान के रास्ते रेल मार्ग से चीन को तेल भेजना शुरू कर दिया है। यह वही रूट है जिसे अमेरिका कभी ब्लॉक नहीं कर पाएगा। अब साल 2006 में शुरू हुआ यह सपना हकीकत बनता दिख रहा है जिससे ईरान की अर्थव्यवस्था को नई ऑक्सीजन मिल चुकी है। अब तनाव सिर्फ मिडिल ईस्ट में नहीं है। अमेरिका के विदेश मंत्री मोको रूबियो और चीन के वोंग ई के बीच फोन पर जो बातचीत हुई उसने आग में घी डालने का काम किया। चीन ने अमेरिका को दो टूक शब्द ने कहा कि ट्रंप बीजिंग आए उनका स्वागत है।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की