कश्मीरी पंडितों पर हमला सीधे कश्मीर की आत्मा पर हमला है: फारूक अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2022

श्रीनगर| नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि कश्मीरी पंडितों पर होने वाला हर हमला कश्मीर की आत्मा पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि हत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी घाटी में सामान्य स्थिति होने संबंधी सरकार के दावों के विपरीत है।

अब्दुल्ला ने कहा, हमारे पंडित भाइयों पर हर हमला कश्मीर की आत्मा पर सीधा हमला है। मैं ऐसा समय देखना चाहता हूं, जब कश्मीरी मुसलमान और कश्मीरी पंडित दोनों साथ-साथ रहें। हालांकि, मौजूदा सरकार केवल दिखावे तक ही सीमित है।

उनकी सुरक्षित और स्थायी वापसी के लिए एक सक्षम वातावरण बनाने के वास्ते जमीनी स्तर पर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे। गौरतलब है कि 2010-11 में जम्मू-कश्मीर में प्रवासियों के लिए विशेष रोजगार पैकेज के तहत क्लर्क की नौकरी पाने वाले राहुल भट्ट की आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को बडगाम जिले के चडूरा कस्बे में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अब्दुल्ला से मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार