शिमला में NHAI मैनेजर पर हमला, गडकरी हुए नाराज, सीएम सुक्खू को मिलाया फोन, तत्काल कार्रवाई की मांग

By अंकित सिंह | Jul 01, 2025

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआई शिमला के प्रबंधक अचल जिंदल पर कथित हमले की निंदा की है, जिसे कथीत तौर पर हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और उनके छह सहयोगियों ने अंजाम दिया है। इस घटना ने राजनीतिक बवाल मचा दिया है। गडकरी ने हमले को जघन्य और गंभीर रूप से निंदनीय बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से त्वरित और अनुकरणीय कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Weather | हिमाचल में मानसून का कहर! बारिश-भूस्खलन के कारण 250 सड़कें बंद, मंडी में बादल फटा

अचल जिंदल, जिन पर कथित तौर पर अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करते समय हमला किया गया था, के सिर में चोटें आई हैं और उनका वर्तमान में एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इंजीनियर्स एसोसिएशन भी विरोध में सामने आया है। एक आधिकारिक बयान में, उन्होंने "क्रूर हमले" की निंदा की और इसे "एक लोक सेवक के खिलाफ भयानक और अस्वीकार्य कृत्य" बताया। एसोसिएशन ने मंत्री और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ "तत्काल और अनुकरणीय कार्रवाई" की मांग की।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं