ओवैसी के काफिले पर हमला: गृहमंत्री बोले- मामले की गंभीरता से हो रही जांच, तत्काल सुरक्षा लें AIMIM प्रमुख

By अंकित सिंह | Feb 07, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार लगातार जारी है। इन सब के बीच कुछ दिन पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर फायरिंग हुई थी। इस मुद्दे को संसद में ओवैसी और उनकी पार्टी की ओर से बढ़-चढ़कर उठाया गया था। इसी को लेकर आज गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अपना जवाब दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। रूट के बारे में जानकारी नहीं थी। इसके साथ ही गृह मंत्री ने ओवैसी से तत्काल सुरक्षा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ओवैसी पहले भी सुरक्षा लेने से मना कर चुके हैं। अमित शाह ने बताया कि इस मामले में फिलहाल 2 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पूछताछ की जा रही है। शाह ने कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनके पास से दो अनधिकृत पिस्तौल और एक ऑल्टो कार बरामद की गई। फोरेंसिक टीम कार और घटना स्थल की सूक्ष्म जांच कर रही है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि ओवैसी ने तेलंगाना और दिल्ली पुलिस की सुरक्षा लेने से भी मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि ओवैसी का हापुड़ जिले में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, उनके आवागमन की कोई सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को पहले नहीं भेजी गई थी। घटना के बाद वह सकुशल दिल्ली पहुंच गए। लेकिन उसके वाहन के निचले हिस्से पर गोली के 3 निशान थे। इस घटना को तीन गवाहों ने देखा। एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री