इराक में प्रदर्शनकारियों पर हमला, मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2019

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर द्वारा सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाकर किये गए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई और 130 से अधिक लोग घायल हैं। स्वास्थ्य तथा सुरक्षा अधिकारियों ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

इराक में राजनीतिक सुधारों और ईरान के प्रभाव को खत्म करने के लिये एक अक्टूबर से प्रदर्शन चल रहे हैं। तब से लेकर अब तक का यह सबसे घातक हमला था। सुरक्षाबल प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिये नियमित रूप से गोलीबारी और आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे है, जिसमें भारी तादाद में लोगों की मौत चुकी है।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है

खड़गे ने Manickam Tagore को सौंपी TNPCC की कमान, Tamil Nadu Congress में नए युग की शुरुआत