सीरिया में बागियों के कब्जे वाले शहर पर हमला, 30 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2019

मारत अल नुमान। सीरिया के उत्तर पश्चिमी हिस्से में बागियों के कब्जे वाले एक शहर के बाजार पर सोमवार को सरकारी बलों द्वारा किए गए हवाई हमले में कम से कम 13 आम लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन आधारित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि मारत अल-नुमान बाजार पर हुए हवाई हमले में 13 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य जख्मी हुए हैं।

मारत अल-नुमान इदलिब प्रांत में है जो बागियों का आखिरी गढ़ है। वहीं, कुर्दों के कब्जे वाले अलेप्पो प्रांत में तुर्की की तोपखाना इकाई के हमले में आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि इदलिब के अन्य हिस्सों में रूस और सीरिया शासन की बमबारी में भी छह लोग मारे गए।

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद पर भारत और जापान का सख्त रुख, कहा- पाकिस्तान करे ठोस कार्रवाई

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन