मॉस्को में तबाही का मंजर, चारों तरफ चीख-पुकार, सबसे पुराने देश में हुआ हमला तो पीएम मोदी का आया बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Mar 23, 2024

रूस से भगदड़ और अपरा-तफरी की तस्वीरें सामने आईं। रूस की राजधानी मॉस्को में एक बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ। जिसके बाद पूरी दुनिया दहल गई। इस आतंकी हमले में कम से कम 60 से अधिक लोगों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। वहीं 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस हमले के पीछे किसी और का नहीं बल्कि दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस का नाम सामने आया है। ये जिम्मेदारी खुद आईएसआईएस ने ली है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए अपना बयान तक जारी किया है। वहीं रूस के पुराने मित्र भारत की तरफ से भी इस हमले के बाद बयान सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: LGBT Movement पर रूस का बड़ा एक्शन, चरमपंथी और आतंकवादी संगठनों की सूची में जोड़ा

बता दें कि रूस में यह हमला तब हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड पिकनिक के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। राज्य की शीर्ष आपराधिक जांच एजेंसी ‘जांच समिति’ ने शनिवार तड़के बताया कि इस हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 145 घायलों की सूची जारी की जिनमें से 115 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं।  

प्रमुख खबरें

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? क्या Taxpayers, PF, ESIC वाले इसके पात्र होंगे?

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा