पीएम मोदी की पटना रैली में बनाया था हमले का प्लान, जुटाए गए थे खतरनाक हथियार, विस्फोटक, NIA की जांच में PFI को लेकर बड़ा खुलासा

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2022

प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को टारगेट करने की योजना बनाई थी। इसके साथ ही यूपी में संवेदनशील जगहों और व्यक्तियों पर हमले शुरू करने के लिए आतंकवादी मॉड्यूल, घातक हथियारों और विस्फोटकों को जमा किया था। ईडी ने गुरुवार को केरल से गिरफ्तार पीएफआई सदस्य शफीक पायेथ के खिलाफ अपने रिमांड नोट में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि इस साल 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना यात्रा के दौरान संगठन ने हमला करने के लिए एक ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया था। अहम बात ये है कि जुलाई में भी पटना से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई थी। उस वक्त उनसे बरामद दस्तावेजों में इंडिया 2047 नाम से पीएफआई की बुकलेट भी थी, जिसमें 2047 तक भारत को मुस्लिम देश बनाने का आंतकी ब्लूप्रिंट था। 

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी