भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच अटारी बॉर्डर बंद, करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर आया बड़ा अपडेट

By अंकित सिंह | Apr 25, 2025

पहलगाम हमले के बाद अमृतसर में भारत-पाक सीमा पर अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट बंद होने के बावजूद, पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहा। लोगों को पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति है। बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि गलियारे के ज़रिए गुरुद्वारे के दर्शन करने के इच्छुक तीर्थयात्री ऐसा कर सकते हैं। अभी तक, गलियारा खुला है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि पहलगाम हमले से पहले करतारपुर गलियारा चालू था। 

इसे भी पढ़ें: AIUDF विधायक के बयान से बदरुद्दीन अजमल ने किया किनारा, बोले- यह समय सरकार के साथ खड़े होने का है

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा बृहस्पतिवार शाम को अमृतसर में अटारी सीमा पर ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के दौरान भारत और पाकिस्तान के सीमा द्वार बंद रहे। समारोह के दौरान भारतीय परेड कमांडर अपने पाकिस्तानी समकक्ष से हाथ मिलाने के लिए भी आगे नहीं बढ़े। संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) अटारी सीमा पर ‘रिट्रीट’ समारोह देखने के लिए कई आगंतुक आए थे। 

प्रमुख खबरें

Paper Leak और बेरोजगारी पर Congress का हल्ला बोल, June में Modi सरकार के खिलाफ Nationwide Protest

WhatsApp Scam Alert: WhatsApp पर आया कॉकरोच जनता पार्टी का मैसेज? इस खतरनाक APK File से फोन हो रहा हैक

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में 60 साल बाद भारतीय खिलाड़ी, Nikhil Chaudhary की Australia T20 टीम में एंट्री।

US Airstrike के बाद Iran का बड़ा पलटवार, Strait of Hormuz बंद, अमेरिकी बेस पर दागीं मिसाइलें