रीवा में बनारस हाईवे को बम से उड़ाने की कोशिश, यूपी चुनाव से पहले फैलाई जा रही है दहशत

By सुयश भट्ट | Jan 29, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा में शनिवार को बम मिलने से एक बार फिर से हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल की। जांच में यह विस्फोटक नकली बम निकला। इसेस सिर्फ दहशत फैलाने के लिए लगाया गया था। रीवा में 15 दिन के अंदर चौथी बार नकली बम मिला है। 

इसे भी पढ़ें:हिंदी में भी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मंत्री सारंग ने दी जानकारी 

वहीं जांच में यह खाली डिब्बा पाया गया। बता दें कि रीवा उत्तरप्रदेश की सीमावर्ती जिला है। यहां मार्ग बनारस को जोड़ता है। यह से मिर्जापुर की दूरी महज 70 किलोमीटर है। यह जांच लगभग 3 घंटो तक चलती रही। 

आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते सीमा से लगे प्रदेश के जिलों में ऐसी वारदातें की जा रही हैं। इस घटना के पहले भी 26 जनवरी के दिन कश्मीर से कन्याकुमारी जाने वाले हाईवे को उड़ाने के लिए एक पुल के नीचे बम मिला था। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम का धमकी भरा पत्र भी बम के साथ पुल के नीचे चस्पा किया गया था। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

Nandigram Bypoll: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल,नहीं कर पाएंगे प्रचार

US को Russia ने दी खुली चुनौती, नए प्रतिबंधों का जवाब सैन्य प्रतिरोध से देने की तैयारी में Moscow

चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और फिर...NSA डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा