Garib Rath Express Derail | लखनऊ में गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश, समय पर मिला हिंट, बच गयी हजारों जान

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2025

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को पटरी से उतारने की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। रेलवे ट्रैक पर 2.5 फीट लंबा लकड़ी का टुकड़ा मिला और उसको तत्काल हटा दिया गया जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया। कथित तौर पर यह लकड़ी का टुकड़ा किसी ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए रखा गया था। यह अवरोध दिलावर नगर और रहीमाबाद सेक्शन के बीच पाया गया।

इसके अलावा, घटनास्थल पर 'राम नाम' लिखा गमछा और आम के पेड़ की टहनियाँ तथा एक मोटा लकड़ी का लट्ठा भी मिला। पोल संख्या 1109/11 के पास से संदिग्ध वस्तुएँ भी बरामद की गईं। रिपोर्ट के अनुसार, बदमाशों ने दिलावर नगर और रहीमाबाद के बीच लगभग 2.5 फीट लंबा और 6 इंच से अधिक मोटा लकड़ी का एक ब्लॉक ट्रैक पर रख दिया था, ताकि ट्रेन को पटरी से उतारा जा सके।


अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

पोल नंबर 1109/11 के पास संदिग्ध वस्तुएँ मिलीं। रहीमाबाद थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और उत्तर प्रदेश पुलिस की एक संयुक्त टीम गहन जांच कर रही है। पुलिस ट्रैक पर मिली वस्तुओं की फोरेंसिक जांच भी कराएगी। दिलावर नगर, रहीमाबाद स्टेशनों के बीच रखा गया लकड़ी का गुटका संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की हर संभव कोण से जांच कर रही है। 

कैसे हुई ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम ?

रिपोर्ट के अनुसार बदमाशों ने ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश के तहत दिलावर नगर और रहीमाबाद के बीच करीब 2.5 फीट लंबा और 6 इंच से ज्यादा मोटा लकड़ी का गुटका ट्रैक पर रख दिया था। यह गुटका रात करीब 2:43 बजे लखनऊ से आ रही 05577 सहरसा आनंद विहार गरीब रथ ट्रेन से टकराया। लकड़ी से टकराने पर ट्रेन चालक ने रहीमाबाद स्टेशन मास्टर ओम प्रकाश को सूचना दी। स्टेशन मास्टर के निर्देश पर राजेश रंजन तुरंत मौके पर पहुंचे और खंभा नंबर 11099/11 के पास अप लाइन की पटरियों के बीच 2.5 फीट लंबा, 6 इंच मोटा सूखा लकड़ी का गुटका और कुछ हरे पेड़ की टहनियां रखी मिलीं। 

बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज लकड़ी के गुटके को पीले रंग के गमछे से ढका गया था। उन्होंने ट्रैक साफ किया और सामान हटाया। पोल नंबर 1109/10/12 के पास आम के पेड़ की कुछ और टहनियां मिलीं, जिन्हें भी हटा दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर हुकुम सिंह ने राजेश रंजन के साथ रहीमाबाद थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश