'देश का इस्लामीकरण करने का प्रयास, राहुल गांधी माफी मांगे', डीके शिवकुमार के बयान पर बोले गिरिराज सिंह

By अंकित सिंह | Mar 24, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के संविधान पर कथित बयान को लेकर संसद में आज हंगामा देखने को मिला। भाजपा इसी बहाने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश का इस्लामीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए और डीके शिवकुमार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि हम इन तुष्टीकरण करने वालों को देश का संविधान बदलने नहीं देंगे। उन्हें समझना चाहिए कि यह भारत है, पाकिस्तान नहीं। 

उन्होंने कहा कि एक कदम और आगे बढ़ते हुए उन्होंने कर्नाटक में मुसलमानों को 4% ठेका देने का काम किया और इसे दोनों सदनों में पारित भी करा लिया। डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के छिपे हुए एजेंडे को उजागर कर दिया। संविधान बदलकर वे मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कर रहे हैं। यह सिर्फ डीके शिवकुमार की बात नहीं है, बल्कि सीएम सिद्धारमैया और राहुल गांधी की मंशा की बात है। हम इसका विरोध करेंगे और इसके खिलाफ लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: Kunal Kamra Controversial Statement: हथौड़ा लेकर दौड़ पड़े लोग, मचा हड़कंप!

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यह निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता और गांधी परिवार के सबसे करीबी कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एससी, एसटी और ओबीसी भाइयों को मिलने वाले आरक्षण को छीनकर मुसलमानों को देकर संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। हम किसी भी हालत में ऐसा नहीं होने देंगे। यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद