'जातिवाद का जहर फैलाने का प्रयास हो रहा', PM Modi बोले- अंबेडकर से कांग्रेस को नफरत, मजबूरी में बोलना पड़ रहा जय भीम

By अंकित सिंह | Feb 06, 2025

राज्यसभा में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज समाज में जाति का जहर फैलाने की कोशिश की जा रही है। कई सालों से सभी पार्टियों के ओबीसी सांसद ओबीसी पैनल को संवैधानिक दर्जा देने की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी मांग खारिज कर दी गई, क्योंकि यह कांग्रेस की राजनीति के अनुकूल नहीं हो सकता था। लेकिन हमने इस पैनल को संवैधानिक दर्जा दिया। मोदी ने कहा कि भारत के पास जो समय है, उसके पल-पल का उपयोग देश की प्रगति के लिए, जन-सामान्य के लिए हो। इसके लिए हमने परिपूर्णता का अप्रोच अपनाया।

मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर से नफरत करती थी- इसकी पुष्टि के लिए कई दस्तावेज़ हैं। कांग्रेस ने यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि डॉ. अम्बेडकर को दो बार चुनावों में हार मिले। उन्होंने कभी भी उन्हें भारत रत्न के लिए नहीं माना। इस देश के लोगों ने देश के लिए बाबा साहब के योगदान का सम्मान किया है और तब आज कांग्रेस को मजबूरन 'जय भीम' बोलना पड़ रहा है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में नारीशक्ति के योगदान को कोई नकार नहीं सकता। लेकिन अगर उनको अवसर मिले और वो नीति-निर्धारण का हिस्सा बनें तो देश की प्रगति में और गति आ सकती है। इस बात को ध्यान रखते हुए हमने इस नए सदन के पहले निर्णय के रूप में 'नारीशक्ति अधिनियम' पारित कराया।

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस के मॉडल में सर्वोपरि है फैमिली फर्स्ट’, PM Modi बोले- उनसे सबका साथ, सबका विकास की उम्मीद करना बहुत बड़ी गलती

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में, हमने समाज के कई छोटे वर्गों, जैसे चमड़ा और जूता उद्योग, को छुआ है। इससे हमारे समाज के गरीब लोगों को फायदा होगा. उदाहरण के लिए, खिलौना उद्योग ज्यादातर गरीबों को रोजगार देता है। हमने उस पर ध्यान केंद्रित किया और इस उद्योग में काम करने वाले लोगों को सशक्त बनाने का प्रयास किया है। इससे व्यापक बदलाव आया है। पहले हम खिलौने आयात करते थे लेकिन आज, हम 3X खिलौने निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का मंत्र हमेशा दूसरे की लकीर छोटी करना रहा...इसके कारण उन्होंने सरकारों को अस्थिर किया। किसी भी राजनीतिक दल की सरकार कहीं बनी तो उसे अस्थिर कर दिया। उन्होंने (कांग्रेस) जो ये रास्ता चुना है उसके चलते लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथ जो थे, वे भी भाग रहे हैं।

प्रमुख खबरें

US Iran War | ठूंस-ठूंसकर भरे सूअर की तरह दम घुट रहा है, Donald Trump ने परमाणु समझौते तक ईरान की नाकेबंदी जारी रखने की धमकी दी

India-Ecuador Relations | भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई ऊर्जा! विदेश मंत्री एस जयशंकर और गैब्रिएला सोमरफेल्ड के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता

Bengaluru Wall Collapse Accident | बेंगलुरु में कुदरत का कहर! भारी बारिश और दीवार गिरने से 7 की मौत, PM मोदी और CM सिद्धरमैया ने जताया दुख

ग्रेनेड और RDX से पटा पड़ा था गांव... पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद