हिंसा फैलाने की कोशिश! US राष्ट्रपति की हाथ-पैर बंधी तस्वीर को लेकर क्यों तेज हुई सियासत

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2024

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनाव चरम पर है। लेकिन दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में भी बड़े-बड़े नेताओं के बीच आर-पार की लड़ाई ऐसी छिड़ी है कि मर्यादाएं तार-तार हो रही है। वैसे तो ट्रंप और बाइडेन की लास्ट फाइट साल के आखिर में होनी है। लेकिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच जुबानी जंग धारदार होती जा रही है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट किया है जिससे अमेरिका में नया हंगामा खड़ा हो गया है। राष्ट्रपति बाइडेन के समर्थक अब खुलकर ट्रंप के विरोध में आ गए हैं। वे किसी भी हाल में ट्रंप को सत्ता की कुर्सी पर फिर से काबिज नहीं होने देना चाहते हैं। वहीं ट्रंप फिर से सुपरपावर देश की कमान अपने हाथ में लेने की कोशिश में जुटे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट ने बाइडेन के साथ अमेरिकी चुनाव के सियासी संग्राम को और बड़ा कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: CAA, मणिपुर, मॉब लिंचिंग...अमेरिका की पुरानी बीमारी फिर से उबर आई, पहले भी भारत के आतंरिक मामलों में देता रहा है दखल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को 31 मार्च को ‘ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी’ घोषित करने के कारण पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव प्रचार अभियान टीम और धार्मिक रूढ़िवादियों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इसी दिन ‘ईस्टर संडे’ भी है। डेमोक्रेटिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाले राष्ट्रपति ने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए कहा, “सभी अमेरिकियों को हमारे देश में ट्रांसजेंडर लोगों के जीवन को सुधारने, उनकी आवाज को उठाने और लैगिंग पहचान के आधार पर हिंसा एवं भेदभाव को खत्म करने की दिशा में हमारे साथ मिलकर काम करना चाहिए।’’ इस साल 31 मार्च को ईस्टर भी पड़ रहा है, जो ईसाई समुदाय के सबसे पवित्र त्यौहारों में से एक है। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform

RBI का मास्टरस्ट्रोक: $136.38 Billion के विदेशी धन से India का Forex Reserve हुआ रिकॉर्ड मजबूत