भारत में आदिवासियों पर हमले के प्रयास किए जा रहे : हेमंत सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2023

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर में जातीय संघर्ष का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश में आदिवासी समुदाय पर हमला करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मूल निवासी लोग अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जिसने समाज में आदिवासियों की पहचान स्थापित करने के लिए सरना को एक अलग ‘धर्म कोड’ के रूप में शामिल करने की मांग करते हुए विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री ने यहां दो दिवसीय ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: भारत और इटली रक्षा क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर जल्द हस्ताक्षर करेंगे : राजदूत विंसेंजो लूका

उन्होंने दावा किया, ‘‘योजनाबद्ध रणनीति के तहत आदिवासियों पर हमले के प्रयास किए जा रहे हैं। देश के कई हिस्सों में उन पर अत्याचार किया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि मणिपुर में क्या हो रहा है। कई आदिवासी, जो ब्रिटिश काल के दौरान वहां गए थे, झारखंड वापस आ रहे हैं। हम उन्हें आश्रय प्रदान कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के फौरन बाद Pakistan Women Team का Sri Lanka दौरा, होगी 6 मैचों की सीरीज़

Car में Steel Rim लगाएं या Alloy Wheels? खरीदने से पहले जान लें ये बड़ा अंतर, बचेंगे हजारों

PoK में बवाल के बीच एक्शन मोड में Indian Army, सेनाध्यक्ष General Upendra Dwivedi पहुँचे Northern Command

National Award विजेता डायरेक्टर Bharathiraja का निधन, CM Vijay ने की राजकीय सम्मान के साथ विदाई की घोषणा