मराठी पर हिंदी थोपने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, भाषा विवाद पर फिर बोले राज ठाकरे

By अंकित सिंह | Jun 30, 2025

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने सोमवार को कहा कि हिंदी भले ही व्यापक रूप से बोली जाती हो, लेकिन यह अन्य राज्यों पर थोपी जाने वाली राष्ट्रीय भाषा नहीं है और इसे मराठी से ऊपर रखने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मनसे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं के लिए तीसरी भाषा के रूप में हिंदी थोपने का विरोध करने में सबसे आगे रही है। स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी शुरू करने के बढ़ते विरोध को देखते हुए राज्य सरकार ने त्रिभाषा नीति के क्रियान्वयन पर दो सरकारी आदेश वापस ले लिए हैं।

इसे भी पढ़ें: तीन भाषा नीति को लेकर बैकफुट पर फडणवीस सरकार, महाराष्ट्र में हिंदी अनिवार्यता रद्द

मनसे प्रमुख ने कहा कि हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है जिसे दूसरे राज्यों पर थोपा जाए। इस तरह की जबरदस्ती ठीक नहीं है। फडणवीस सरकार ने 16 अप्रैल को एक जीआर जारी किया, जिसमें अंग्रेजी और मराठी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बना दिया गया। विरोध के बीच, सरकार ने 17 जून को संशोधित जीआर जारी किया।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू