पढ़ाई का सपना होगा पूरा! अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप के लिए 30 सितंबर तक आवेदन करें

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 15, 2025

अब पढ़ने-लिखने का सपना होगा पूरा। अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप के जरिए अपने सपनों की उड़ान अब हर कोई भर सकता है। अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप परीक्षा की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। बरहाल, स्टूडेंट्स की मांग के कारण और अधिक विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। पहले इस डेट को 15 सितंबर तक की गई थी। आवेदन करते समय ध्यान रखें कि मांगी गई सभी जानकारियां फिल करना है।

जरुरी दस्तावेज 

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इस बात का ध्यान रखे कि अपलोड किए जाने वाले डॉक्यूमेंट एक एमबी से अधिक न हों, वरना आवेदन अस्वीकार हो जाएगा।

दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए 2 स्कॉलरशिप

इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। इन विद्यार्थियों को अपने साथ एक सहायक लाने की पूरी तरह छूट है, जो छात्र से नीचे की कक्षा का होना अनिवार्य है। इसके लिए साथ ही सहायक अपने स्कूल का आई कार्ड जरुर साथ लेकर आए।

एक फोन नंबर से एक फॉर्म भरा जाएगा 

इस बात का ध्यान रखें कि एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जाएगा। एक से अधिक फॉर्म फिल करना स्वीकार नहीं होगा। एक मोबाइल नबंर से ही फॉर्म भरें।

प्रमुख खबरें

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti